फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कला उत्सव में 80 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 08 Oct 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट मंडी में करवाया गया जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन, 12 कलाएं शामिल की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट मंडी में सोमवार को जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम समन्वयक मृदुला ठाकुर ने बताया कि कला उत्सव में मंडी जिले के विभिन्न खंडों से करीब 80 विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं में भाग लिया। इस वर्ष उत्सव 12 कलाओं को शामिल किया गया। इसमें गायन, वादन, नृत्य, दृश्य कला, एकांकी, पारंपरिक कहानी वचन फिंगर, थम पेंटिंग, केलिग्राफी, कार्ड मेकिंग, रंगोली, स्केचिंग और डी पेंटिंग को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कला उत्सव का थीम विकसित भारत वर्ष 2047 में भारत के लिए एक दृष्टिकोण रहा।
विज्ञापन

कला उत्सव में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। इस दौरान सागर प्रथम, सूरज दूसरे स्थान पर और अंशिता तीसरे स्थान पर रही। वहीं वादन में सौरव समूह प्रथम, भूपेंद्र, समूह दूसरे और लोपेंद्र के नेतृत्व वाला स्मूह समूह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि नृत्य में दीपक और समूह प्रथम, सराज से मुस्कान और समूह दूसरे और जोगिंद्रनगर से तान्या और समूह तीसरे स्थान पर रहा। दृश्य कला में आस्था प्रथम, समृद्धि दूसरे व संजय तीसरे स्थान पर रहे। नाटक में अक्षिता प्रथम, आंचल दूसरे और दीया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पारंपरिक कहानी वाचन में अन्वी और रिद्धि ने प्रथम स्थान, अंजलि ने दूसरा और मितेश चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फिंगर और थंब पेंटिंग में दोमिका प्रथम, कामाक्षा ने दूसरा और मोविशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैलीग्राफी में पल्लवी प्रथम, वैदेही दूसरे और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान पाया। कार्ड मेकिंग में दीया प्रथम, दिव्यांशी ने दूसरा व कोमल ने तीसरा स्थान पाया। जबकि रंगोली में सहीमा प्रथम, वैष्णवी दूसरे व ज्योति तीसरे स्थान पर रही। स्केचिंग स्पर्धा में भूपेंद्र प्रथम, एंजेल दूसरे और रोपा ठाठर गोपालपुर से कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। जबकि टूडी पेंटिंग में भुवनेश्वर प्रथम, दीपिका दूसरे और गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी गुणात्मक शिक्षा कश्मीर सिंह ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संध्या काल में समापन समारोह में प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक विजय गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो दीपक गौतम, गौरव शर्मा, लतेश कश्यप, डॉ सुरेंद्र भारद्वाज, देव राज शर्मा, मीना, कृष्णा ठाकुर, सीमा, राकेश, बलवीर, डाॅ राकेश, चेतन कपूर, प्रवीन, सविता, आशा, राजेश, शीला, हेमराज, श्रवण, पारुल, वीरेंद्र, दीपक मट्टू बतौर निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें