फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 78.75 लाख रुपये स्वीकृत

Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और पुनर्स्थापन कार्य को गति देने के लिए 78.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें से 39 लाख रुपये की राशि थुनाग उपमंडल के एसडीएम को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि थुनाग उपमंडल की ग्राम पंचायत मुरहाग और जैंसला में तीन तार स्पेन (रस्सी पुल) निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग जंजैहली के अधिशासी अभियंता को 18.59 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि यह राशि प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा बहाल करने और लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए उपयोग में लाई जाएगी। प्रशासन ने पुनर्स्थापन कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें