जोगिंद्रनगर (मंडी)। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षा खंड द्रंग-एक के स्वयंसेवी शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में खंड के करीब 77 स्वयंसेवी शिक्षकों ने शिक्षण के गुर सीखे। यह प्रशिक्षण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के समापन पर खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अंजू कश्यप और प्रधानाचार्य एवं बीपीओ गोपाल ने शिरकत की। उन्होंने भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में स्वयंसेवी शिक्षकों को जानकारी दी। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक निरक्षर लोगों को पढ़ना, लिखना व संख्यात्मक ज्ञान मुहैया करवाया जा रहा है ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें। स्रोत व्यक्ति भाल चंद व प्यार चंद सकलानी ने स्वयंसेवी शिक्षकों को टिप्स दिए। संवाद