फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 76 होम स्टे, होटल और गेस्ट हाउस को मिली स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग

Thu, 07 Nov 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी के 76 होम स्टे, होटल और गेस्ट हाउस को स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग से नबाजा गया है। इनमें से तीन संस्थानों को पांच लीफ, 41 को तीन लीफ और 32 को एक लीफ प्रदान की गई है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने बुधवार को जिला स्तरीय निगरानी समिति की मासिक समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन


रोहित राठौर ने बताया कि कुल 151 संस्थानों ने स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग के लिए आवेदन किया था। इनमें से 93 का मूल्यांकन किया गया और 76 को रेटिंग दी गई। अभी शेष संस्थानों का मूल्यांकन जारी है। ग्रीन लीफ रेटिंग ठोस कचरा प्रबंधन, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, और मानव मल-मूत्र के प्रबंधन पर आधारित है।


जिला प्रशासन की ओर से इन संस्थानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो पर्यटकों को आकर्षित करने में मददगार साबित होंगे और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी मनोज कुमार, होटल एसोसिएशन मंडी के प्रतिनिधि अंकुश सूद, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक ज्योति प्रकाश ने अपने सुझाव रखे। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी मनोज कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जी.आर. ठाकुर, ट्रैवल एंजैंसी के प्रधान हितेश गुप्ता, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि अंकुश सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिला के सभी खंड विकास अधिकारी ऑनलाइन रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें