मंडी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवा। संवाद
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में मंगलवार को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि निजी कंपनी ने कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें आईटीआई के 130 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें से 73 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह अप्रेंटिसशिप 18,300 और निश्चित अवधि के रोजगार अनुबंध पर 24550 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें आईटीआई पासआउट (एनसीवीटी/एससीवीटी) स्वीकृत ट्रेडों में फिटर, वेल्डर, पेंटर (सामान्य), टर्नर, डीजल मेकेनिक, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), टूल एंड डाई मेकर, मोटर मेकेनिक वाहन, ट्रैक्टर मेकेनिक, शीट मेटल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, मेकेनिक इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में प्रशिक्षणरत एवं पासआउट अभ्यर्थियों ने भाग लिया। संवाद