फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहारघाटी के प्रमुख देव हुरंग नारायण शिवरात्रि को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चौहारघाटी के प्रमुख देवता देव श्री हुरंग नारायण अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए शनिवार सायं 5 बजे अपने मूल स्थान से रवाना हो गए हैं। वह चार मार्च को मंडी में देव माधो राय के पास हाजिरी भरेंगे। इस दौरान वह सौ किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करके कारदारों, देवलुओं और बजंतरियों के साथ मंडी पहुंचेंगे। देव हुरंग नायायण के प्रति चौहारघाटी में बहुत ही अधिक आस्था है। यहां के लोग कोई भी शुभ कार्य करने से पहले इनका आशीर्वाद जरूर लेते हैं। जोगिंद्रनगर की लघु शिवरात्रि में भी इनकी प्रमुख भूमिका रहती है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मंडी महोत्सव भी इनके आने के बिना अधूरा माना जाता है। देव हुरंग नारायण न्यायप्रिय देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं और इनके दरबार में जाकर सभी को न्याय मिलता है। देवता के गूर राजू राम ने देवता के चौहारघाटी से रवाना होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

....
शिवरात्रि मेले को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने पर जताया आभार
मंडी। प्रदेश सरकार की ओर से मंडी शिवरात्रि मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने एवं इसकी अधिसूचना जारी करने पर सर्व देवता सेवा समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा ने समस्त कारदारों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह मांग सर्व देवता समिति की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान सीएम से उठाई गई थी। इसके अतिरिक्त कारदार संघ जिला मंडी ने प्रदेश सरकार से उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें