फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर-स्योह-संधोल सड़क हफ्ते बाद भी नहीं हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बरसात के कारण बाधित धर्मपुर-स्योह-संधोल सड़क सात दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। सड़क एक हफ्ते पहले बल्ह और सांढापत्तन में भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

दो जेसीबी मशीनें लगाकर विभाग सड़क को बहाल करने में जुटा है। चट्टानों को स्टोन कटर से काटा जा रहा है। लेकिन अभी तक सड़क बहाल नहीं हो सकी है। इसके कारण वाया स्योह-बैरी-संधोल की ओर जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों श्यामलाल, बंसी लाल, विधि चंद, रूपलाल, कृष्णचंद, वीरी सिंह, करतार सिंह, बबली देवी, कला देवी, सावित्री देवी ने लोनिवि से तुरंत इस मार्ग को बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। उधर, लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने कहा कि भारी वर्षा के कारण यहां बहुत बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार देर रात तक इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें