फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर के बाद बल्ह में डेंगू की दस्तक, युवक आया चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। जिले में डैहर के बाद अब बल्ह के ढांगू में भी डेंगू ने दस्तक दी है। बल्ह के ढांगू में एक युवक डेंगू की चपेट में आया है। वहीं डैहर में 6 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को अस्पताल में सात लोगों का टेस्ट किया गया, जिनमें सभी में डेंगू के लक्षण पाए गए। इन सभी का उपचार मंडी अस्पताल में चल रहा है। मंडी अस्पताल में 14 लोगों का उपचार किया जा रहा है। उधर, डैहर में अब तक डेंगू के मामलों की संख्या 34 पहुंच गई है। 13 का उपचार मंडी जबकि 21 का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। बिलासपुर में डेंगू फैलने के बाद उसके साथ सटे डैहर में भी डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और डैहर में लोगों के घर-घर जाकर डेंगू बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में फॉगिंग भी करवाई जा रही है ताकि डेंगू बीमारी से बचाव हो सके।
...
डेंगू से बचने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डैहर में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। वहां पर आशा वर्कर व हेल्थ वर्कर लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं एमओएच मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए शरीर को ढककर रखें, पानी को एक जगह जमा न होने दें, बारिश के पानी को जमा न करें। उन्होंने कहा कि डैहर में डेंगू के लगभग 34 मामले हो गए हैं, जिसमें 13 लोगों का मंडी में उपचार चल रहा है। 21 लोगों का बिलासपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सात नए मामले आए : जीवानंद
सीएमओ मंडी जीवानंद ने बताया कि अब तक मंडी अस्पताल में कुल 14 मामले सामने आए हैं। इनका मंडी में इलाज चल रहा है। इसके अलावा डैहर में डेंगू से ग्रस्त 21 लोग बिलासपुर में इलाज करवा रहे हैं। डैहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें