फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कमरों का दो मंजिला मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। सराज विस क्षेत्र की दुर्गम कल्हणी पंचायत में छह कमरों का मकान तूफान से तहस-नहस हो गया है। जिससे दो परिवारों के सिर से छत छिन गई है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा पेश आया तो परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे। जब एकाएक घर की छत ढहने की आवाज आई तो परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल गए। जिससे वह बाल-बाल बच गए। हादसे से प्रभावित परिवार को दस लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो भाइयों नारायण सिंह और जीवानंद समेत परिवार के नौ सदस्य पुश्तैनी मकान में जीवन यापन कर रहे थे। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने जा रहे थे कि इसी दौरान अचानक तूफान के दौरान मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और देखते ही देखते मकान की दीवारें तक ढह गई। प्रभावित जीवानंद ने कहा कि अचानक जब छत गिरने की आवाज आई तो उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया। इससे पहले की वह घर से सामान निकाल पाते मकान की दीवारें भी ढह गईं और अंदर रखा सामान भी बर्बाद हो गया। प्रधान ग्राम पंचायत कल्हणी खूब राम ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर नुकसान का आकलन किया। दोनों पीड़ितों का लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने कहा कि पटवारी ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित दो परिवारों को पांच हजार की राशि सहित दो तिरपाल भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें