फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में आन लाइन सट्टा, कारोबारी बाप बेटा समेत तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर पुलिस ने इंदिरा मार्केट में दुकान की आड़ में ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कारोबारी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस ने 23,500 रुपये की नगदी और 48 पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भी पुलिस ने एक निजी होटल में दबिश देते हुए तीन कारोबारियों को जुआ खेलते धरा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंदिरा मार्केट में जुआ खेलने और खिलवाने की शिकायतें मिल रही थीं। दबिश देने से पहले पुलिस ने पूरी रेकी की। जब ऑनलाइन सट्टे को लेकर पुलिस विश्वस्त हो गई तो जाल बिछाकर सोमवार को एसएचओ सुनील कुमार सांख्यान के नेतृत्व में एक टीम ने दबिश दी। कार्रवाई से मार्केट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान के मालिक प्रेम परमार और उसके बेटे नवीन को ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में तथा एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र निवासी बिजनी को सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दुकान से सट्टा में प्रयोग किए जा रहे 3 मोबाइल, 23500 रुपये, 48 पर्चियां , 11 डायरी को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें