फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नबाही में शुरू हुई। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा रहे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 20 शिक्षा खंडों के 250 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में छात्र लोक नृत्य, समूहगान, भाषण, वाद्य यंत्र आदि प्रतिस्पर्धाओं में आगामी चार दिनों तक अपने हुनर को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अशोक शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक विशेष महत्व है। इस प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे छात्र अपने सुनहरे भविष्य की नींव रखने का प्रयास कर रहे हैं। उप निदेशक ने आयोजकों को निर्देश दिए कि प्रतिभागी छात्रों के खाने और शुद्ध पेयजल के साथ सुरक्षा को भी ध्यान में रखें। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश नारंग ने मुख्यातिथि का शॉल और टोपी भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेसी आजाद, जिला खेल अधिकारी पवन शर्मा, रमेश ठाकुर और जोगिंद्र सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें