फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द फिनिक्स इंटिग्रेटिड लर्निंग बैहना के बच्चों ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। द फिनिक्स स्कूल ऑफ इंटिग्रेटिड लर्निंग बैहना में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चेयरमैन सुरेंद्र चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य राजेश ने बताया कि चार सत्रों में आयोजित इस प्रतियोगिता में नर्सरी से छठी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सुंदर कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, सातवीं से दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगोली बना कर सभी को आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं के दौरान सरोजनी सदन प्रथम स्थान तथा गांधी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। चेयरमैन सुरेंद्र चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को खूब सराहा। स्कूल की एसएमसी कमेटी ने सभी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को दीपावली की बधाई देते हुए उन्हें मिठाई बांटकर बधाई दी तथा उनके साथ आतिशबाजी छोड़कर धूमधाम से दिवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें