फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में परिवर्तन नही भाजपा का पतन साबित होगी रथ यात्रा:कौल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा सूबे में पतन यात्रा साबित होगी। साढ़े चार साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। शुक्रवार को द्रंग हलके की ग्राम पंचायत पाली में कुलांदर-सेगलडूहग-पातालधार-घोघरधार 108 एंबुलेंस योग्य सड़क को जनता को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन रथ यात्रा नहीं कांग्रेस पार्टी की विकास रथ यात्रा निकलेगी। जिसमें प्रदेश की जनता का भरपूर सहयोग कांग्रेस सरकार को मिलेगा। भाजपा की रथ यात्रा से आम जनता को कोई सरोकार नहीं है महज बीजेपी के कार्यकर्ता ही रैली में शामिल हो रहे हैं। आम जनता को भाजपा की रथ यात्रा से कोई लेना देना नहीं। कांग्रेस की विकास यात्रा में आम जनता भी शामिल होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने चकनवाड़ी, बाड़ी, पाली, ठनखर, पिपली, चहमलोग, मसेरन, भटोग, बमलाध, द्वारडु, पाखरी, गलुधार, मेहड़, टांडु और मैगल गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। वहीं विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उनके साथ द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस सचिव हरीश बनेर, पाली की प्रधान रचना ठाकुर, सिलग के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य सरोज कुमारी, पूर्व बीडीसी कला त्यागी, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष तीर्थ राज ठाकुर, रोशन लाल बिष्ठ, उप प्रधान पवन कुमार, सहायक अभियंता विवेक हाजरी, लोनिवि से एसके महेंद्रू सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें