फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुख्यमंत्री कन्या दान और शगुन योजना से 18 माह में 71 बेटियों के हाथ हुए पीले

Wed, 24 Jul 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा ब्लॉक में बीते वर्ष 53 बेटियों को मिले 19.43 लाख रुपये, इस वर्ष 18 मामलों में 5.78 लाख रुपये मिले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार गरीब और जरूरतमंद बेटियों की शादी में मददगार बन रही है। चौंतड़ा ब्लॉक में सुख की सरकार अपने 18 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कन्यादान और शगुन योजनाओं के माध्यम से बेटियों के हाथ पीले करने पर लगभग 25.21 लाख रुपये व्यय कर चुकी है।
विज्ञापन

चौंतड़ा ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 53 पात्र बेटियों की शादी पर 19.43 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 18 मामलों में 5.78 लाख रुपये की आर्थिक मदद शामिल है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभान्वित 53 बेटियों की बात करें तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 15 पात्र बेटियों को 7.65 लाख रुपये, जबकि शगुन योजना के माध्यम से 38 बेटियों को 11.78 लाख रुपये की मदद शामिल है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक लाभान्वित 18 पात्र बेटियों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक बेटी को 51 हजार रुपये, जबकि शगुन योजना के माध्यम से 17 बेटियों को 5.27 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शामिल है। उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चौंतड़ा बीआर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार जबकि शगुन योजना के माध्यम से 31 हजार रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें