फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी पुलिस ने दिल्ली से बरामद चोरी हुए गाड़ियों के पुर्जे

Wed, 24 Jul 2024 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के विभिन्न भागों से गाड़ियों के ईसीएम पुर्जे चुराने के आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने आठ ईसीएम दिल्ली से बरामद कर लिए हैं। इसी के साथ चोरी में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में लिया है। उत्तरी भारत में ईसीएम चोरी के इस कारोबार में शामिल आरोपी को मंडी पुलिस ने दिल्ली से दबोचा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं। इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बता दें कि पुलिस थाना औट, मंडी, धनोटू और सुंदरनगर के क्षेत्राधिकार से गाड़ियों के ईसीएम पुर्जे चोरी करने के आरोपी अभिषेक गुप्ता निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश को मंडी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने कुल 10 ईसीएम मंडी जिले से चोरी किए थे। इनमें से आठ बरामद कर लिए गए हैं। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें