फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी के चार केंद्रों में 699 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा : पहले सत्र में 66.19 और दूसरे सत्र में 65.63 प्रतिशत रही उपस्थिति
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को मंडी में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। मंडी केंद्र संख्या-89 के अंतर्गत जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों में 1056 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में 699 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 357 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति प्रतिशत 66.19 दर्ज किया गया।



मंडी में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (स्कूल बाजार मंडी) तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समखेतर में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। वल्लभ कॉलेज के केंद्र-ए में 384 में से 262, केंद्र-बी में 277 में से 177, स्कूल बाजार मंडी में 203 में से 139 तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समखेतर में 192 में से 121 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चला। दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 363 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति प्रतिशत 65.63 दर्ज किया गया। वल्लभ कॉलेज केंद्र-ए में 262, केंद्र-बी में 175, स्कूल बाजार मंडी में 137 तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समखेतर में 119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और केवल ई-एडमिट कार्ड तथा वैध पहचान पत्र वाले उम्मीदवारों को ही प्रवेश दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें