फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की 233 बसें चुनाव ड्यूटी पर, कई रूट होंगे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी में चुनाव कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और लाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 233 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे जिले के कई रूट प्रभावित होंगे। रूट के प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 17 मई और 19 मई को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इन बसों में मंडी और सुंदरनगर डिपो की सबसे ज्यादा बसें बुक की गई हैं। चुनाव आयोग ने मंडी और कुल्लू जिले की पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की रवानगी 17 मई को होगी। वहीं इन पार्टियों को वापस लाने के लिए भी ये बसें जाएंगी।
चुनावी ड्यटी के लिए मंडी डिपो की 53 बसें, सुंदरनगर की 55 बसें, कुल्लू डिपो की 52, केलांग डिपो की 17, सरकाघाट और धर्मपुर की 47 बसें चुनावों के लिए बुक की गई हैं।
विज्ञापन

इस बारे में डीएम अमर नाथ सलारिया का कहना है कि चुनाव आयोग को 17 मई के लिए 233 और 19 मई को 237 बसें दी गई हैं। ऐसे में कई रूट प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें