फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासन दुग्ध अभिशीतन केंद्र में 7000 लीटर दूध हो सकेगा स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने वीरवार को कासन में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित दुग्ध अभिशीतन केंद्र (चिलिंग प्लांट) तथा 13.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन सडोह की दूसरी मंजिल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तुंगल क्षेत्र में किसान दुधारु पशु पालते हैं। इस कारण दुग्ध उत्पादन में वृद्धि को देखते हुए कासन में दुग्ध अभिशीतन केंद्र का निर्माण किया गया है। इसमें पूरे तुंगल क्षेत्र का दूध एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र को बनाने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 7000 लीटर तक दूध स्टोर करने की क्षमता है। इसलिए कोटली के पुरानी तकनीक वाले दुग्ध अभिशीतन केंद्र को भी कासन के लिए स्थानांतरित किया जाएगा ताकि किसानों से प्राप्त दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने लुसाई खड्ड से पधर तक कंकरीट बिछाने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

...
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य दुग्ध परिसंघ के अध्यक्ष निहाल चंद, प्रबंधक राकेश पाठक, सहायक प्रबंधक डीपी शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रदीप ठाकुर, सहायक अभियंता धर्मेंद्र वर्मा, खंड विकास अधिकारी शैफाली शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच अरुण शर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास राजेश शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कासन सीता राम ठाकुर, उपप्रधान कमल किशोर, प्रधान ग्राम पंचायत सडोह कमलेश कुमार, कोटली पंचायत प्रधान निर्मला देवी, साई पंचायत प्रधान अच्छरी देवी, प्रभारी दुग्ध केंद्र कासन शशिपाल शर्मा, फील्ड अधिकारी हेमराज कालिया, चंद्रशेखर, मनोज कुमार, अनंतराम, मुरारी लाल, सुदर सिंह, पूर्व प्रधान हेम सिंह और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें