फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें बतौर मुख्यातिथि नाचन के विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की। प्रधानाचार्य इंद्र सिंह चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। स्कूली बच्चों ने कृष्ण लीला, पहाड़ी, फिल्मी और देश भक्ति गीत पेश कर मनोरंजन किया। मुख्यातिथि विनोद कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विधायक विनोद कुमार ने नाचन के हटगढ़ में ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

....
ये बच्चे हुए सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों में यशवी, भारती, अंजना, भाग्यश्री, ईशा भारती, आदित्य कुमार, ज्योति श्रेया, परनीता, कनिका ठाकुर, सिमरन सेन, निकिता, रीता देवी, ललिता सागर, कुलदीप राज, चंचल कुमारी, यशमा देवी, पूनम कुमारी, गौरव, दीपक कुमार, कमलकांत, अंजलि, सुनाली, जतिन, राहुल, पारस, जितेंद्र, हिमांशु आदि को सम्मानित किया।
.............
चकाचक होगी स्कूल की सीढ़ियां
समारोह में विधायक विनोद कुमार ने विद्यालय परिसर में सीढ़ियों की मरम्मत और टायल लगाने के लिए 1 लाख, स्टेज के लिए 50 हजार और स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बसंत लाल, नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें