सुंदरनगर (मंडी)। एचपीएसईबीएल जूनियर इंजीनियर एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ई. सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पंजाब पद्धति पर संशोधित वेतनमान देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और बोर्ड प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रहित और प्रदेश हित में बोर्ड प्रबंधन जो भी फैसला लेगा, संगठन उसका समर्थन करेगा।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर बोर्ड प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित कनिष्ठ अभियंताओं की आउटसोर्स भर्ती का संघ ने विरोध जताया। चेताया कि कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को कर्मचारी चयन आयोग से ही भरा जाए। प्रधान सुनील शर्मा का कहना था कि कनिष्ठ अभियंता का पद एक अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी वाला पद है। इसे ठेकेदारी प्रथा से भरना अत्यंत आपत्तिजनक एवं जन विरोधी होगा। बोर्ड प्रबंधन से मांग की गई कि खराब हुए ट्रांसफार्मरों की रिपेयर एमएंडटी में समयबद्ध व निश्चित समय पर तय की जाए। बोर्ड के पास ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, रोजमर्रा के उपयोग के सामान और उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रदेश महासचिव ई. सीके भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण गुलेरिया, वित्त सचिव विनोद गुप्ता, होशियार सिंह, मयंक कुमार और संजीव कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
............
राजेंद्र बने जिलाध्यक्ष
एचपीएसईबीएल जूनियर इंजीनियर एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता एसोसिएशन के चुनाव में ई. राजेंद्र शर्मा को मंडी जोन का प्रधान चुना गया है। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष ई. सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर ई. राजेश ठाकुर को जोनल सचिव और ई. हरीश शर्मा को संगठन सचिव चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व प्रधान ई. गुलाब सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
0000