मंडी। आयुर्वेद दिवस के तहत रन फॉर आयुर्वेदा, एक दौड़ स्वास्थ्य की ओर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक पोषणजन्म विकास अनुसंधान संस्थान पंडोह और डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें करीब 200 लोगों ने भाग लिया। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अढ़ाई किलोमीटर की विशेष स्वास्थ्य दौड़ आयोजित की गई। आयुर्वेद संस्था के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि शनिवार को आयोजित वयस्कों की दौड़ को हरी झंडी देकर पंडोह चौक से गोहर मार्ग के लिए रवाना किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग की दौड़ में तारा चंद प्रथम रहे। रमेश कुमार द्वितीय और नागेंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मधुबाला प्रथम, आरती द्वितीय और पिंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के धावकों में भवनेश्वर, विशाल, मनोज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से मुख्य समन्वयक डॉ. बनीता नेगी, डॉ. विकास नरियाल, स्थानीय लोगों सहित अन्य धावक मौजूद थे। ब्यूरो