मंडी। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ मंडी इकाई ने अस्पताल परिसर में स्टाफ पार्किंग में बाहरी लोगों की गाड़ियों की पार्किंग पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि बाहरी लोगों और कर्मचारियों के वाहन काफी समय से यहां पर पार्क हो रहे हैं। यदि शीघ्र ही वाहन मालिक इन वाहनों को नहीं हटाएंगे तो पुलिस को इस बारे सूचित किया जाएगा।
संघ के प्रधान अमरजीत शर्मा ने बताया कि जोनल अस्पताल मंडी की स्टाफ पार्किंग में कुछ बाहरी लोगों की गाड़ियां पार्क हैं। कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो जोनल अस्पताल मंडी के बाहर कार्यरत हैं, उन्होंने भी अपनी गाड़ियों यहां पार्क कर रखी हैं। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी यहां पर कार्यरत नहीं है तथा जिन बाहरी लोगों ने अपनी गाड़ियां स्टाफ पार्किंग में लगाई हैं, वह दो दिन के अंदर इन्हें हटा लें, अन्यथा पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की जाएगी। महासंघ न ेजोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया है कि जिन लोगों ने अपनी गाड़ी की आरसी की कॉपी सिक्योरिटी इंचार्ज के पास जमा नहीं करवाई है वह भी दो दिन के अंदर अपनी आरसी की फोटो कॉपी जमा करवाएं ताकि गाड़ियों की पहचान हो सके।