फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल पराशर को मिल सकता है हेली टैक्सी का तोहफा

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शिकारी देवी के बाद अब मंडी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर झील तक पहुंचने के लिए भी हेली टैक्सी सेवा की सौगात मिल सकती है। बुधवार को पराशर झील से करीब एक किमी दूर हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग हुई है। हालांकि, इस लैंडिंग को 15 जून को सरनाहुली मेले के शुभारंभ पर सीएम जयराम के बतौर मुख्यातिथि पहुंचने से जोड़ा जा रहा है। लेकिन, बताया जा रहा है कि देश और विदेशी सैलानियों के लिए देव पराशर झील तक पहुंचने की राह आसान बनाने के लिए हेली टैक्सी सेवा की कवायद छेड़ दी गई है। उधर, देव पराशर ऋषि के सरनाहुली मेले के आगाज पर यदि सीएम जयराम ठाकुर पहुंचते हैं तो इलाका उत्तरशाल को पयर्टन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कई सौगातें मिल सकती हैं। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सड़क समेत अन्य सुविधाओं की खस्ताहाली भी सरकार से छुपी नहीं है। गत वर्ष कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरनाहुली मेले को जिलास्तरीय दर्जा दिया गया था। इसके बाद यहां पर पहली बार इस मेले को मनाया जा रहा है। इलाका उत्तरशाल में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। सीएम जोगिंद्रनगर-बरोट-कोठी-कोहर पर्यटन सर्किट से इस क्षेत्र को विकसित करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इलाका उत्तरशाल का यह क्षेत्र यदि इसी सर्किट से जोड़ा जाता है तो यहां पर ईको टूरिज्म से युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा सकता है। इसके साथ ही मंदिर कमेटी और मेला कमेटी अन्य कई समस्याएं भी सीएम के समक्ष रख सकते हैं। जिसमें सड़क और बिजली तथा स्वच्छता प्रमुख हो सकती हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी अमर सिंह ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि सीएम जयराम ठाकुर मेले में शिरकत करेंगे। उनके दौरे से क्षेत्र को खासी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


विधायक को अब आई सड़क की याद
मंडी। सीएम के आगमन की चर्चाओं के बीच द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर को सड़क समेत व्यवस्थाओं को सुधारने की याद आई है। हेलीपैड से मेला स्थल तक सड़क की मरम्मत करने के आदेश दिए। उनकी अध्यक्षता में पराशर में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने विद्युत, पेयजल, सफाई, कानून व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मेले के दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान पेयजल की आपूर्ति के लिए टैंकर लगाने के निर्देश दिए गए।

आठ से दो बजे तक कांडी से पराशर तक एकतरफा रहेगा यातायात
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि 15 जून 2018 को प्रात: 8 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक कांडी से पराशर के लिए वाहनों की एकतरफा आवाजाही रहेगी। इस अवधि में केवल कांडी से पराशर के लिए ही वाहन जाएंगे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सदर डा. मदन कुमार ने इस अवसर पर मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य राकेश पराशर, लोक निर्माण विभाग के जितेंद्र कुमार गुप्ता, डीएसपी पधर मदन कांत सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी, स्थानीय पंचायत के प्रधान हरी सिंह, मुख्य पुजारी अमर सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें