फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक में 800 रुपये का टैंकर खरीदकर बुझ रही प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। औद्योगिक क्षेत्र और व्यवसायिक हब के रूप में विकसित हो रहे मंडी के नरेचौक में पानी की आपूर्ति हांफ रही है। मेडिकल कालेज से लेकर गुरुद्वारा तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कारोबारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। आलम यह है कि लोग 800 रुपये का पानी का टैंकर खरीद रहे हैं। ऐसे में प्रभावितों का आईपीएच विभाग के खिलाफ काफी रोष है। लोगों ने पेयजल व्यवस्था जल्द सुचारु करने की मांग की है। एसडीओ वीरेंद्र पठानिया ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जल्द समस्या का हो समाधान
प्रभावितों में अभिषेक मेहरा, सुरेंद्र कुमार, सत्य ठाकुर, रजनीश सोनी, बबलू टी स्टाल एवं ठाकुर ढाबा के जसविंदर पाल और पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले 2 दिनों से नेरचौक स्थित गुरुद्वारा से मेडिकल कॉलेज की तरफ पानी न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए टैंकर खरीदना पड़ रहा है। या हैंडपंप का रास्ता देखना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें