फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं हॉस्टल बिलासपुर और हिमाचल बिजली बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमाया रंग
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर प्रथम
एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर बजीं खूब तालियां
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में विभिन्न स्थानों की झलक देखने को मिली, वहीं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। अब फाइनल मुकाबले में साई हॉस्टल बिलासपुर और एचपीएसईबी की टीमें भिडे़ंगी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका धर्मा देवी, वंदना और शीला कश्यप ने निभाई। कार्यक्रम समन्वयक लतेश ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस और ग्रुप डांस से खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर प्रथम रहा।
इन स्कूलों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
पांचवें दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अरुणदेय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी, अल्पाइन पब्लिक स्कूल मंडी ने पंजाबी, गुरु गोबिंद सिंह सीसे स्कूल पड्डल ने राजस्थानी घूमर पर, स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर, विपाशा पब्लिक स्कूल मंडी, दिव्य ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी ने डांस, जीएमएस पड्डल, एसवीएम महाजन बाजार स्कूल मंडी और दिल्ली पब्लिक स्कूल अवाहदेवी ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला मंडी के दर्जनों स्कूलों ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर प्रथम, मंडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, जबकि उजाला पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच स्टेट हॉस्टल बिलासपुर और साई हॉस्टल बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने 23 और साई हॉस्टल बिलासपुर ने 48 प्वाइंट लिए और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच हिमाचल बिजली बोर्ड और हमीरपुर के बीच खेला गया। इसमें बिजली बोर्ड की टीम ने 60, जबकि हमीरपुर ने 25 प्वाइंट हासिल किए। इसमें बिजली बोर्ड की टीम ने 35 प्वाइंट की बढ़त से फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को साई हॉस्टल बिलासपुर और हिमाचल बिजली बोर्ड के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें