फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिकेंश, नारायणी और ओजस्वी सबसे श्रेष्ठ शिशुओं की श्रेणी में

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन के आयोजनों में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। लगभग 100 के करीब बच्चों के अभिभावकों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। 3 वर्गों में रिजल्ट निकाले गए। 01 से 02 आयु वर्ग में हिंकेश ने प्रथम, साईशा ठाकुर ने द्वितीय और अयंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 02-03 आयु वर्ग में नारायणी प्रथम, मायरा ने द्वितीय तथा सुहानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि 03-04 आयु वर्ग में ओजस्वी ने प्रथम, अर्थव शर्मा ने द्वितीय और अभिनी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग भी खूब जमा। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति की झलक बिखेरी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। साइकिल दौड़, कबड्डी, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और डांस पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन


इन्होंने आयोजनों में निभाई मुख्य भूमिका
स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा और अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा अतिव ठाकुर ने की। इसके अतिरिक्त 3 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका धर्मा देवी, किरण शर्मा, शीला कश्यप ने निभाई। कार्यक्रम समन्वयक लतेश ने कहा कि बच्चों की ओर से पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस और ग्रुप डांस पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह रहीं प्रस्तुतियां
अरुणदेय सीसे स्कूल जेल रोड ने प्यारी इंद्रा, ओकवुड स्कूल ने आ भोलेया शिवा तेरा नवाला, विपाशा पब्लिक स्कूल पुरानी मंडी ने पहाड़ी नृत्य, स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर ने पंजाबी डांस, जीसीपीएस खलियार विजनी ने रंग बरसे बड़ा बांका, जीपीएस मंगवाई, सनातन धर्म विद्या मंदिर ने पारे बते हो गई नीलू-बिंदु दो सखियां पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
वहीं तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन 3 मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन के लीग मैचों में पहला मैच हमीरपुर और मंडी के बीच खेला गया। जिसमें हमीरपुर के 55 प्वाइंट और मंडी के 40 प्वाइंट प्राप्त किए। दूसरे मैच में बिलासपुर के 56 प्वाइंट और मंडी ब्लयू ने 25 प्वाइंट हासिल किए। तीसरे मैच में बिलासपुर के 64 प्वाइंट और कुल्लू ने 20 प्वाइंट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें