फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कैसे न जले गाने पर जिया और दिया का धमाल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। संधोल में अंतरराष्ट्रीय संस्था ब्रागनम स्कूल के सालाना समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम से किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दीनानाथ शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगीत के गुणगान से की गई। मुख्यातिथि ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों, अध्यापकों और समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने खूब रंग जमाया। इसके बाद ललित और मन्नत के साथियों की ओर से मुंबई की तर्ज पर किए गए गणपति डांस ने खूब वाहवाही लूटी। वहीं, बच्चों ने कॉमेडी की एक शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। अलका और स्वाति ने भाषण में अव्वल स्थान पाया तो आयुष ने मुस्कराहट विषय पर शानदार कविता प्रस्तुत कर अव्वल स्थान पाया। वहीं मोहित, अरमान और विशाल के हास्य नाटक ने भी अभिभावकों को खूब लोटपोट किया। जिया और दिया के राधा कैसे न जले डांस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहीं, नेहा और सहयोगियों की ओर से पेश घूमर ने तो पूरे कार्यक्रम में चार चांद ही लगा दिए। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर सचिन बरवाल, चेयरमैन राकेश जंवाल अध्यापक वर्ग, अभिभावक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। राज्य स्तर की प्रश्रोतरी में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले अनिकेत और स्वाति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं दसवीं कक्षा में टॉपर रहे जानवी ठाकुर, भवानी ठाकुर और अभिनेष ठाकुर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस सत्र में 5 टॉपरों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जिसमें नेहा, कोमल, पुनीत जसवाल, श्यांद शर्मा, पारुल और आंचल ठाकुर को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त खेलों में नाम कमाने वाले ग्रीन हाउस के अनिकेत को बैडमिंटन, येलो हाउस की प्रिया को खो-खो और चेस के लिए ब्लू हाउस के सक्षम को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने पर गिरीश, मोक्षित, अबिराज, अनन्या, नीति, विशाल, सक्षम, स्वाति, अर्पणा, सूर्यांश, गुनगुन, आयुष और पल्लवी भी सम्मान पाकर खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें