अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्योह ने अपना वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया। इस समारोह में बीडीओ धर्मपुर गुनजीत सिंह चीमा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य सुरेश चंद राणा ने शॉल और टोपी पहनाकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें तनवी, शगुन, शबनम, हर्ष चौहान, प्रिया देवी, शालू, शिवाशी, वंशिका, सुनैना, काजल, साहिल, नैन्सी, आरजु, पल्लवी, शौरव प्राशर, धीरज कुमार, राखी देवी, दीप कुमार, आंचल ठाकुर, मयूरेश, कर्ण कुमार, कशिश ठाकुर, सचिन कुमार, शीला देवी, नमन ठाकुर, रेशव प्राशर, कोमल ठाकुर, चैलशी ठाकुर, नेहा देवी, दीक्षा ठाकुर, रेशव ठाकुर, मनीषा ठाकुर, प्रियांशी ठाकुर, पमी देवी, कशिश, श्रुति भारती, शील्पा, कविता, दिपाशी, काजल, कल्पना, पूजा, अर्चना, रचना, राहुल बखाल, मयुश, एसवी पुशांत, राहुल, तनीष, रेशव, शबनम, रोहित कर्ण, कविता, काजल, कशिश, दीक्षू, आंचल, हर्ष चौहान, प्रवीण कुमार, अनुराग पीयूष, आदित्य कुमार, मनीष, जगदीश, शालू, अनामिका और प्रिया शामिल है। वार्षिक पारितोषिक समारोह में बच्चों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें वितरित की गईं। इस मौके पर एसएमसी प्रधान राजेश कुमार और पाठशाला का स्टाफ मौजूद रहा।
शालिनी, रोहित चुने स्टूडेंट ऑफ द इयर
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला रियूर ने अपना वार्षिक पारितोषिक समारोह हर्ष के साथ मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बनाल पंचायत के उपप्रधान रमेश तपवाल उपस्थित हुए्र। मुख्याध्यापक रजगीर कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल और टोपी पहनाकर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने साल भर पाठशाला में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया। जिन बच्चों को सम्मानित किया गया, उनमें बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर शालीनी भारती और लड़कों में रोहित कुमार रहे। इसके साथ ही जिन बच्चों को अन्य गतिविधियों में सम्मानित किया गया उनमें इक्षिता, नीशू, पलक ठाकुर, विशाल, शबनम, पायल, नितिका, अनिल, रेणुका, शिवानी, पायल, पलक, प्रीती, शिवानी, तमन्ना, मंजुला, पायल, पलक भारती, प्रिंस, रजत, विशाल, नितिका, प्रियंका, माया, पंकज, निशांत, अरुण, रमन, आशीष, आंसु, अजय, नेहा और रिया शामिल हैं। मुख्य अतिथि के हाथों ईनाम पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। इस मौके पर एसएमसी प्रधान रमेश कुमार, उपप्रधान तेज सिंह आदि मौजूद रहे।