फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के सात वार्डों में सात दिनों से पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट नगर पंचायत क्षेत्र में गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत के सभी सातों वार्डों जमसाई, कलश, रोपा कालोनी, बेहड़, रामनगर, कुन्नालग और टट्टिह में पेयजल संकट बरकरार है। यहां तक कि पशुपालन विभाग के अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल सहित स्थानीय कार्यालयों में भी पेयजल संकट बरकरार है। यहां पर रोज आने वाले लोगों एवं यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पानी न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शीघ्र आपूर्ति न हुई तो करेंगे कार्यालय का घेराव
स्थानीय लोगों चंद्रमणि वर्मा, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, पवन प्रेमी, सीता राम, हरिदास प्रजापति, नरेंद्र कुमार, दामोदर दास, लालू राम, जयसिंह, मनोहर लाल और घनश्याम का कहना है कि यह स्थिति गत सितंबर महीने से अब तक बनी हुई है। विभाग कभी पाइप फटने की बात करता है और कभी मशीनरी खराब होने की। यह परियोजना रिस्सा खड्ड से पानी उठाती है जिसकी मरम्मत पर ही करोड़ों की राशि खर्च हो चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके नजदीक प्राकृतिक स्त्रोत स्रोत भी नहीं हैं और अगर विभाग ने एक दो दिनों मेें पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं की तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस बारे में जब विभाग के सहायक अभियंता शशिकांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देव ब्राड़ता मेन पाइप फटने से यह कठिनाई आई है और एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें