फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईपास पर टकराए वाहन, एनएच पर थमे पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर 21 बाईपास के समीप सोमवार को एक थ्री व्हीलर और कार की टक्कर हो गई। जिससे आंधे घंटे तक एनएच पर वाहनों के पहिये थम गए। जाम के चलते एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश आईं। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण केस दर्ज नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े बारह बजे के करीब वाहनों की टक्कर हो गई। हालांकि, टक्कर में किसी को चोट नहीं आई। लेकिन, वाहनों को पहुंचे नुकसान को लेकर दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। जिस कारण एनएच पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन के टकराने से लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। लेकिन, पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वाहनों के एनएच के हटने के तुरंत बाद यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें