फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डैम का जलस्तर बढ़ने पर बीबीएमबी ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन

नदी के निचले क्षेत्रों में जलस्तर 3–4 मीटर तक बढ़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंडोह बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण ब्यास नदी किनारे रहने वालों, पर्यटकों और ठेकेदारों के लिए चेतावनी जारी की है। जल प्रवाह नियंत्रित करने के लिए नदी में लगभग 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी के निचले क्षेत्रों में जलस्तर 3–4 मीटर तक बढ़ सकता है।
एसएसटी गेट की सफाई के लिए पंडोह-बगी टनल को बंद किया गया है, जिससे जलस्तर 2931 फीट तक पहुंच गया। लोगों से नदी किनारे किसी भी गतिविधि, मछली पकड़ना, घूमना या पशु चराना आदि न करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जल प्रवाह में और वृद्धि होने पर अतिरिक्त सूचना जारी की जाएगी। बीबीएमबी ने मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के निवासियों और नदी में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों से सतर्क रहने और उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें