फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का जज्बा : व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे 85 वर्षीय दुर्गादास

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य, युवाओं को दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत चुनाव के दौरान 85 वर्षीय दुर्गादास ने मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए मिसाल पेश की। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे दुर्गादास व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

रोपड़ी निवासी दुर्गादास ने गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल रोपड़ी स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। उनकी तबीयत इतनी खराब है कि उन्हें उठाने और मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए तीन-चार लोगों की सहायता लेनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने मतदान को अपना कर्तव्य मानते हुए वोट देने का फैसला किया। दुर्गादास ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी है। जीवन में उन्होंने कभी भी मतदान करने का अवसर नहीं छोड़ा और इस बार भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उनके लोकतांत्रिक कर्तव्य के आड़े नहीं आईं। उनके इस जज्बे की मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें