फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में 60 प्रतिशत पानी की आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के आपदा प्रभावित लगभग 50 से 60 प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई बहाल कर दी गई है। प्रभावित हुईं 144 पेयजल योजनाओं में से 82 को बहाल कर दिया है। टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। बस स्टैंड के पास विद्युत चलित हैंडपंप से पानी की अस्थायी आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए करसोग में लगाए गए हैंडपंपों में विद्युत चलित समरसीबल पंप लगा कर पानी की आपूर्ति को बहाल किया है। उधर, जलशक्ति विभाग करसोग के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य हैंडपंपों में भी विद्युत चालित व्यवस्था बना कर लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें