फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में 60 फीसदी ने चुकाया गृहकर, नगर पंचायत से जुटाए 4.50 लाख रुपये

Sun, 28 Apr 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग ने नगर पंचायत परिधि में आने वाले 7 वार्डों में गृहकर सात फीसदी वर्ग मीटर की दर से वसूलना शुरू कर दिया है। अब तक नगर पंचायत 60 फीसदी लोगों से 4.50 लाख रुपये गृहकर वसूल चुकी है। नगर पंचायत में 1100 गृहकर मालिक हैं। फिलहाल नगर पंचायत ने गृहकर मकानों के आधार पर लिया है। भविष्य में संपूर्ण गृहकर भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

गृहकर के भुगतान के लिए हाउस होल्ड के नाम से बिल जारी किए गए हैं। भले ही सातों वार्डों में गृहकर लागू कर दिया है, लेकिन अपने ही वार्ड सदस्यों से गृहकर वसूलना चुनौती बना हुआ है। पंचायत के तीन वार्ड सदस्यों ने एक माह बाद भी गृहकर नहीं चुकाया है। ऐसे में लोगों में चर्चा है कि खुद वार्ड सदस्य गृहकर चुका नहीं रहे हैं और दूसरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। वार्ड सदस्यों के गृहकर न चुकाने पर आम जनता गृहकर का विरोध करने लगी है।
उधर, नगर पंचायत करसोग के सचिव बलदेव सिंह ने बताया कि नगर पंचायत करसोग ने गृहकर लेना शुरू कर लिया है। 60 फीसदी ने गृहकर चुका दिया है। करीब साढ़े चार लाख रुपये कर जमा हो चुका है। तीन वार्ड सदस्यों ने संपत्ती कर नहीं चुकाया है। आम जनता की सुविधा के लिए गृहकर के बिल का भुगतान करने के लिए बिल पर ही खाता संख्या दर्शाई गई है, ताकि लोग घर बैठे ही बिल का भुगतान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें