फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 6 किलोमीटर लंबा जाम, सेना के वाहन फंसे

Thu, 25 May 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में जाम में फंसे भारतीय सेना के वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। कस्बे में सेना के वाहनों के दोनों तरफ से प्रवेश करते ही मंडी-पठानकोट हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। पातकू से हराबाग तक 6 किलोमीटर लंबे जाम में करीब दो सौ वाहन फंस गए। शहरी क्षेत्र के बस अड्डा, बिलिंग कॉम्पलेक्स, मंदिर रोड समेत मिनी सचिवालय सड़क में भी करीब दो घंटे वाहनों की रफ्तार थमी रही।
अस्पताल सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही रेंग-रेंग कर होती रही। वीरवार दोपहर करीब चार बजे पालमपुर से मंडी और जोगिंद्रनगर से कांगड़ा की ओर जा रहे भारतीय सेना के करीब सौ वाहन शहर की तंग सड़क में फंस गए। इससे हाईवे की सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। पुलिस के कई जवान यातायात बहाल करवाने के लिए सड़कों पर उतरे लेकिन दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पठानकोट चौक में जाम की स्थिति इतनी विकराल हो गई की बस अड्डे की ओर आवागमन करने वाली सभी बसें फंसी रहीं। इससे शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भी समय पर घर नहीं पहुंच पाए। शाम पांच बजे के बाद जब सरकारी कार्यालयों के वाहनों की आवाजाही सड़कों पर शुरू हुई तो वह भी जाम में फंस गए। हाईवे बहाली के लिए पुलिस के जवानों के साथ स्थानीय लोग भी आगे आए लेकिन तंग सड़क व आइडल पार्किंग के चलते यातायात बहाल करवाना चुनौती बना रहा।
विज्ञापन

इधर पुलिस थाना चौक, आदर्श कन्या पाठशाला, मुख्य बाजार में भी हाईवे जाम के चलते सड़क में आवाजाही ठप हो गई। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल भरा रहा। शहरी क्षेत्र में यातायात के अचानक ठप होने पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के कार्यकारी प्रभारी गोबिंद पाल ने भी सड़क पर उतरकर व्यवस्था जांची लेकिन यातायात बहाल करवाने के लिए उनके प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। डीएसपी संदीप सूद ने कहा कि पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद जमा बहाल करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें