फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनारसा कॉलेज के मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में पहला वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका अर्जिक्या के प्रथम अंक का विमोचन और डॉ. दयानंद गौतम की रचित पुस्तक मानव मूल्य व सामाजिक सरोकार का भी विमोचन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

...
ये होनहार हुए सम्मानित
महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सुनीता, भूपेश, शारदा, रेखा, डिंपल, रिया, दुर्गा देवी, अनिता, कुसुम लता, पुष्पा देवी, प्रिया ठाकुर, देश राज, नेहा देवी, मधु, देवेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, कल्पना, रमा देवी, रीना, अनुराग भंडारी, अर्चना, ममता, किरण, वीना, रेखा वर्मा, दीशा ठाकुर, अंजु देवी, कविता, गीता देवी, दौलत राम, स्मृति, हिमांशु, खुशबु, इंद्रा, तुषार, निखिल, लीला, भरत, अनीता, हेमनाथ, सुनीता, किरण और मोनिका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें