फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से बिना पानी के बिल चुका रहे तेबन के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से बिना पानी के बिल चुका रहे तेबनवासी
विज्ञापन

पंचायत के कईं गांवों में विभाग की कोताही से जलसंकट
लोगों ने विभाग को चेताया, शीघ्र पानी न मिला तो होगा घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की तेबन पंचायत में पेयजल संकट के चलते लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहां पर कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का तर्क है कि वे तीन माह से बिना पानी के बिल अदा कर रहे हैं। यदि जल्द सप्लाई बहाल न हुई तो वे विभाग कार्यालय का घेराव करने को विवश होंगे।
युवक मंडल शाला के प्रधान महेंद्र कुमार, संतोष, ओम प्रकाश, पवन आदि ने कहा कि पानी की सप्लाई करीब तीन माह से ठप है। विभाग को कई बार इसके बारे में सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। विभाग पानी के बिल तो थमा जाता है, लेकिन पानी की सप्लाई देना भूल जाता है। गत तीन माह से तो बिना पानी के लोग बिल अदा करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि शाला, तेबन, केविधा, भलोग और जई के लोग पानी के लिए तरस गए हैं। 1300 की आबादी मटमैला पानी पीने को मजबूर है। युवाओं ने विभाग को चेेताया है कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आईपीएच विभाग कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सुचारु होगी सप्लाई : विभाग
एसडीओ सब डिवीजन करसोग बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे लिफ्ट में पानी थोड़ा कम चढ़ रहा था। बावजूद इसके इन ग्रामीणों को नियमित रूप से सप्लाई दी जा रही है। प्रभावित गांवों का दौरा किया गया है। यहां जल्द सुचारु रूप से सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें