नबाही मंदिर में घोटाले की हो सीबीआई जांच
धर्मपुर/सरकाघाट (मंडी)। नबाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य राजकुमार भारद्वाज ने हाल ही में आयोजित हुई जिप की बैठक में नबाही माता मंदिर में हुए घोटाले का मामला उठाया है। उन्होंने घोटाले के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कोई चार्जशीट हुई है अथवा नहीं, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सरकार की ओर से मंदिर का अधिग्रहण 28-3-2017 को किया गया है और उस समय इस मंदिर के खाते मेें कोई राशि जमा नहीं थी, लेकिन 25-4-2018 तक इस नबाही माता मंदिर के खाते में 1,73,0805 रुपये जमा हैं। इसके बारे में उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को भी पत्र लिखा है और स्थानीय विधायक एवं आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह से भी जांच की मांग उठाई है।