फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहक उठे मेधावी

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडी। अमर उजाला ने जिले के 56 मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा। मेधावियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र दिए। सम्मान पाकर टॉपर फूले नहीं समाए। समारोह मंडी के ब्वायज स्कूल में हुआ। मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में एसपी मंडी गुरदेव शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। दसवीं की स्टेट टॉपर अनविक्षा सहित 54 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा, प्रधानाचार्य पीआर सैणी, उपप्रधानाचार्य डॉ. अनु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
जमा दो के 14 होनहारों को सम्मान
नंदिनी, आर्यन, चेतना ठाकुर, कुणाल, तुलेश कुमार, अभिषेक शर्मा, आलीशा, कल्पना कुमारी, शिवम चंदेल, रितिका और आरुषि, साहिल ठाकुर, सुनील कुमार, ओशीन सैणी को सम्मानित किया गया।
....
42 बच्चे दसवीं के सम्मानित
पल्लविता, भाव्य, खुशी, मनोज कुमार, शिवानी, अनुशा शर्मा, आंचल शर्मा, तमन्ना शर्मा, लवनेश ठाकुर, श्रीया, गौरव धीमान, अकांक्षा वर्मा, अंकिता राणा, प्रिंजल चौहान, आयुष शर्मा, आदित्य कपूर, लक्ष्य कुमार, जितेन कुमार, काजल, ऋतिक, निष्ठा, शुभम सकलानी, दिग्विजय, तान्या ठाकुर, अनामिका चौधरी, प्रतिक्षा परमार, अंकिता, अदितिका, यामिनी, हिमानी ठाकुर, अंबिका, अकांक्षा ठाकुर, दिनेश, ललिता ठाकुर, सोनाली चंदेल, कर्णिका ठाकुर, विनोद कुमार, जन्नत भारद्वाज, कविता, आलोक, जैमिनी ठाकुर और हिमांशु को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

...
लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें : ऋग्वेद ठाकुर
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि आईएएस बनने के लिए अखबार पढ़ना सबसे जरूरी है। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी मेधावियों को बधाई दी और हमेशा लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिकता के युग में अवसरों की कमी नहीं है। विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में जाकर सफलताएं अर्जित कर सकता है।
... ..
सफलता को बरकरार रखना महत्वपूर्ण : गुरदेव
एसपी गुरदेव सिंह ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों से कहा कि सफलता हासिल करने के बाद उस सफलता को बरकरार रखना बड़ी बात होती है। उन्होंने बच्चों को कई छोटे-छोटे उदाहरण देकर सफलता के टिप्स दिए। नकारात्मक सोच कभी भी अपने मन में नहीं आने दें, क्योंकि जब तक आप में सकारात्मक सोच रहेगी आप कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्ति सूरज की तरह चमकना है तो सूरज की तरह जलना भी होगा, का उदाहरण देकर बच्चों को कठोर परिश्रम करने को कहा।
...
लघु नाटक के जरिए नशे पर चोट
समारोह के दौरान बाल स्कूल के बच्चों ने एक लघु नाटक भी पेश किया। इसमें सभी को नशे के कुप्रभावों से बचने की सीख दी गई। इस नाटक के जरिए बच्चों ने नशे पर करारी चोट की। बताया कि किस प्रकार से व्यक्ति बड़े से बड़े अपराध को भी करने से नहीं डरता है। यह प्रस्तुति रोहित, राहुुल, तरुण, गौरव, रजत, हैदर अली, वीरेन, मृदुल, सुरेंद्र और विशाल ने दी। इस लघुनाटिका को शिक्षिका ममता सेन, भुवनेश्वरी भरवाल, भावना शर्मा ने तैयार करवाया। एनएसएस प्रभारी कपिल देव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें