फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेत देवनाद-तीन का आयोजन 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
23-24 को आयोजित होगी बजंतरी प्रतियोगिता
विज्ञापन

एक हजार देवी-देवताओं के बजंतरी करेंगे देवनाद
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)।
मार्च 21 से शुरू हो रहे परंपरागत देवता मेला में इस बार सुकेत देवनाद-तीन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देवी-देवताओं के एक हजार बजंतरी भाग लेंगे। देवनाद का आयोजन 22 मार्च को लोक निर्माण विश्राम गृह के प्रांगण में होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि स्थानीय विधायक राकेश जंबाल इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। देवनाद का इस बार का थीम नशा मुक्त हिमाचल रखा गया है। सुकेत देवता कारदार संघ के प्रधान अभिषेक सोनी ने बताया कि देवनाद में एक हजार बजंतरी एक साथ देवनाद और नृत्य कर समाज को नशा मुक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि सुकेत देवनाद तीन चरणों में बजाया जाएगा। पहले चरण में सुकेत कमेश्वरी धुन, दूसरे चरण में सुकेत वेल धुन और तीसरे चरण में सुकेत नाटी धुन बजाई जाएगी। वहीं इस बार सुकेत के बजंतरियों में छिपी प्रतिभागियों को भी सुकेत देवनाद में बताया जाएगा। अभिषेक सोनी ने बताया कि सुकेत देवता कमेटी और सुकेत बजंतरी सुकेत देवनाद की तैयारियों में जुटे हैं। इस बार देवता मेला और राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला एक साथ आने के चलते बजंतरी प्रतियोगिता 23-24 मार्च को लोक निर्माण विश्राम गृह परिसर में होगी। इन कार्यक्रमों की सुचारु व्यवस्था सुंदरनगर प्रशासन और कारदार संघ मिलकर कर रहा है। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक हो इसके लिए आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


इस बार सीधे बैंक खाते में जाएगा देवताओं का नजराना
सुंदरनगर (मंडी)।
सुकेत देवता मेला में आने वाले देवताओं का नजराना चेक के बजाए इस बार मेला कमेटी द्वारा ऑनलाइन खाते में जमा किया जाएगा। सुकेत देवता कारदार संघ के प्रधान अभिषेक सोनी ने बताया पिछले साल मेले में आने वाले देवता कमेटियों को नजराना चेक से दिया गया था। लेकिन, कई कमेटियों का बैंक में खाता न होने के कारण यह चेक कैश नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि जो देवता कमेटियां पंजीकृत हैं उनकी राशि उनके बैंक खाते में और जो कमेटियां पंजीकृत नहीं हैं उनको नजराने के लिए देवता के पुजारी या कुटाल के बैंक खाते की प्रतिलिपि देव संपर्क कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें