फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की जांच करने पहुंची पुलिस के सामने नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सरकाघाट के सध्याणी में सड़क किनारे क्षत-विक्षत हालत में खत्रवाड़ी निवासी चमन लाल का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने उसके कुछ दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। वीरवार को खत्रवाड़ी में बल्ह पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर न्याय की मांग की। पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

एएसआई संजय कुमार ने कहा कि पुलिस दल ने परिजनों के बयान दर्ज किए और उन्हें सात दिन में न्याय प्रदान करने का भरोसा दिया। वहीं पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। परिजनों के अनुसार चमन लाल अपने पड़ोस के तीन दोस्तों के साथ किसी काम के सिलसिले में जाहू गया था। परिजनों ने आशंका जताई कि वापस आते समय इन्हीं तीनों युवकों में से किसी ने चमन की हत्या कर दी और शव को इस तरह से कुचल कर सड़क के किनारे फेंक दिया, ताकि यह सड़क हादसा लगे। वहीं प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि अगर 7 दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।

यह हैं आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को मामूली पूछताछ कर छोड़ दिया है। चमन का शव मंगलवार सुबह 6.30 बजे पुलिस को सध्यानी के नजदीक सड़क के किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला था। चमन के घर न आने पर पत्नी और पिता ने चमन की तलाश शुरू की तो दोस्तों ने बताया कि चमन कल्लखर के निकट उतर गया था। इसके उपरांत उन्होंने बीएसएल पुलिस थाना से शिकायत की तो पता चला कि रत्ती पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति का सध्यानी के नजदीक शव मिला है। पहचान करने पर मालूम हुआ कि चमन लाल की किसी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस सड़क हादसे का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


इकलौता कमाने वाला था चमन
सामाजिक जागरण मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि चमन लाल परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिवार बेहद गरीबी में अपना गुजारा कर रहा है। चमन के पीछे उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी सहित दो बेटियां और एक छोटा बेटा रह गए हैं। उन्होंने मौत मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने सात दिन में जांच कर न्याय देने का भरोसा दिया है। अगर ऐसा न हुआ तो ग्रामीण न्याय पाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


कोट्स
इधर, डीएसपी तरनजीत सिंह ने कहा है पुलिस ने चमन लाल का शव मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें