फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर, चैलचौक में बढ़े वायरल फीवर के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर को वायरल फीवर ने अपनी चपेट में ले लिया है। सर्द-गर्म मौसम और सूखे से वातावरण में फैल रहे धूल कण से लोग हाईग्रेड फीवर की चपेट में आ रहे हैं। वायरल फीवर 101 से 103 तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों का उपचार जारी है और इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया जा रहा है। रोजाना वायरल फीवर के कई मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बारिश न होने के कारण सूखा पड़ने से वातावरण में फैले धूल-कण और सर्द-गर्म मौसम लोगों को वायरल फीवर की चपेट में ले रहा है। सिविल अस्पताल गोहर में रोजाना 50 मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। पिछले करीब दो सप्ताह से यह सिलसिला जारी है। सिविल अस्पताल गोहर में तैनात एमडी रोशन ठाकुर के अनुसार रोजाना करीब 150 की ओपीडी में 50 मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। इसके अलावा चैलचौक और गोहर के निजी क्लीनिकों में भी वायरल फीवर के मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो कोहरा पड़ने से भी वायरल फीवर बढ़ रहा है। सीएमओ देशराज ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में वायरल फीवर से निपटने के पुख्ता प्रबंध हैं। उन्होंने कहा कि दवाइयां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। सीएमओ ने कहा कि लोग सर्दी और धूल से बचाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें