फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीला राम सहित 4 बड़े नेताओं पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीलाराम राव को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बैठक में पार्टी विरोधी काम करने वालों पर कार्रवाई की सिफारिश
पहले हुए निष्कासन को ठहराया सही
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट(मंडी)।
ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट की समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अखिल गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन वर्मा और सेवादल के विजयपाल चौहान का नाम उछला और निष्कासन का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव को उचित कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा।
बैठक बचत भवन में ब्लॉक अध्यक्ष लश्करी राम के अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के प्रभारियों, पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं जिला परिषद सदस्यों और पार्टी से जुड़े पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के संगठन जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष एवं पार्टी उम्मीदवार पवन ठाकुर एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सभी बूथ प्रभारियों ने अपने-अपने बूथों की जानकारी दी। पार्टी के जिन लोगों ने चुनाव के समय विपक्षी दलों का समर्थन किया उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही हाल में पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष योगराज ठाकुर, प्रदेश युकां महासचिव यदुपति ठाकुर, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष अर्जुन कौंडल और मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के निष्कासन को भी सही ठहराया गया।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सहित, पर्यवेक्षक नरेंद्र ठाकुर, रिस्सा पंचायत प्रधान रोशन लाल, सुलपुर बही के पंचायत प्रधान रिंकू चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौशल, रणजीत गुलेरिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल, मेहर चंद, विजय राणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नहीं बख्शे जाएंगे पार्टी विरोधी : लश्करी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लश्करी राम ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निष्कासन का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा है। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों को कभी भी बख्शा नहीं जाएगा।
पार्टी में एकता बहुत जरूरी : पवन ठाकुर
जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि पार्टी से जुड़े सच्चे कार्यकर्ताओं ने उनका पूर्ण सहयोग दिया है। इसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एकता अति आवश्यक है। हम एक सेवक के रूप में हमेशा हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद : रंगीला राम
रंगीला राम राव ने चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया गया है। जिन पदाधिकारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह झूठ की बुनियाद पर टिके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें