सरकाघाट (मंडी)। पड़ोसी राज्यों में जहां महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी जा रही है, वहीं हिमाचल में एचआरटीसी वरिष्ठ नागरिकों को मात्र 20 से 30 प्रतिशत ही किराए में छूट दे रही है।
यह सम्मानजनक नहीं है। पूर्व सैनिक एवं नरोला पंचायत में गांव की आवाज कमेटी के सदस्य कैप्टन जगदीश वर्मा, बालक राम, तुलसी राम, गोबिंद राम, दारा सिंह सहित अन्य ने मांग उठाई कि हिमाचल में भी वरिष्ठ नागरिकों का सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ किया जाए।
कार्ड को बार-बार रिन्यू करवाना पड़ता है। सरकार से आग्रह किया कि कार्ड को हमेशा के लिए मान्य किया जाए। उन्होंने मांग उठाई कि वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड एक बार बनने के बाद हमेशा के लिए मान्य किया जाए।
बता दें कि पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराये पर छूट दी जाती है।
000