फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जनवरी से अब तक अवैध खनन के 475 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
372 चालान न्यायालय में किए प्रस्तुत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 475 चालान किए हैं। इनमें 103 कंपाउंडेबल चालान शामिल हैं, जिनसे लगभग 1.54 लाख रुपये की कंपाउंडिंग राशि प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त 372 चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं तथा अवैध खनन से संबंधित 05 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

अवैध खनन गतिविधियों में 102 टिपर, 85 ट्रैक्टर, 305 अन्य वाहन तथा 02 जेसीबी मशीनें संलिप्त पाई गई हैं। साथ ही विभिन्न मामलों में 13 अन्य भारी वाहनों को भी जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निकाला गया रेत एवं पत्थर भी जब्त किया गया है। अप्रैल 2026 के दौरान जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए सर्वाधिक 192 चालान किए तथा लगभग 47 हजार रुपये की कंपाउंडिंग राशि वसूल की। वहीं मई माह (21 मई 2026 तक) में भी अभियान जारी रखते हुए 97 चालान किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन संबंधी गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें