फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले में अभी 44 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सात सड़कें हुईं बहाल, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर नहीं पड़ा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में बारिश के चलते बाधित हुई सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। मंगलवार शाम चार बजे जारी जिला आपदा प्रबंधन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मंडी जिले में कुल 44 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। सुबह 10 बजे तक यह संख्या 51 थी। ऐसे में मंगलवार दिनभर सात सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक 31 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। सुंदरनगर में एक, धर्मपुर में दो, पधर में तीन, थलौट में चार और सरकाघाट में तीन सड़कें बाधित हैं। सुबह के आंकड़ों की तुलना में सराज में तीन, पधर में दो और थलौट में एक सड़क बहाल हुई है। गोहर मंडल में सुबह एक सड़क बंद थी, जो शाम तक बहाल हो गई। सड़कों में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग फिलहाल बाधित नहीं हैं। एक एमडीआर और 43 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इससे साफ है कि बारिश का सबसे अधिक असर ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राहत की बात यह है कि जिले में बिजली के किसी डीटीआर के बाधित होने की सूचना नहीं है। पेयजल आपूर्ति की योजनाएं भी सामान्य हैं और किसी वाटर सप्लाई स्कीम के बाधित नहीं हुई है। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें