सुंदरनगर में दुकान में रेट लिस्ट की जांच करते अधिकारी। स्त्रोत जागरूक पाठक
रेट लिस्ट नहीं लगाने वालों पर खाद्य आपूर्ति विभाग का शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। फल-सब्जियों की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। विभागीय टीम ने सुंदरनगर में पांच दुकानों का निरीक्षण कर 338 किलो सब्जियां और 81 किलो फल, कुल 419 किलो फल-सब्जियां जब्त कीं।
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सुंदरनगर हेमेंदर कुमार की अगुवाई में टीम ने दुकानों में बिक्री और रेट लिस्ट की जांच की। कारोबारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। अचानक हुई कार्रवाई से फल-सब्जी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
बॉक्स
ग्राहकों को फल-सब्जियों के दाम की जानकारी देना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -बिजेंद्र सिंह, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, मंडी