फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास में नहाने उतरा झारखंड का युवक बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नप मंडी के सैण मोहल्ले के रघुनाथपधर के समीप ब्यास में नहाने उतरा झारखंड निवासी 20 वर्षीय युवक बह गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों और चाचा के साथ नदी में विश्वकर्मा पूजन की सामग्री प्रवाहित करने आया था। सामग्री के प्रवाह के बाद सभी साथ नदी में नहाने उतरे, इसी दौरान युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश शुरू, लेकिन देर शाम तक युवक को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ब्यास में बहे युवक के चाचा राजेंद्र उरांओ ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि वह अपने साथियों और भतीजे के साथ विश्वकर्मा की पूजन सामग्री का विसर्जन करने गया था। सामग्री विसर्जन के बाद वह नदी में नहाने उतर गए, इसी दौरान उनका भतीजा गुडुआ उरांओ पुत्र फुलेशवर उरांओ निवासी गांव बेंहदी तहसील बिशनपुर जिला गुमला झारखंड नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया है। सिटी चौकी मंडी प्रभारी रमेश चंद मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद क्यूआरटी और सिटी चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई थी। देर शाम तक चले ऑपरेशन में युवक नहीं मिला है। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें