फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते खाली हाथ, सीसीटीवी की निगरानी में भी हो रही नकल

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। जहां एक ओर बोर्ड की परीक्षाओं में बुधवार को जिलाभर के स्कूलों में नकल रोकने के लिए दबिश दे रही टीमों को एक भी छात्र नकल करता हुआ नहीं मिला है। वहीं, बालीचौकी स्कूल के परीक्षा केंद्र के बाहर और स्कूल परिसर के शौचालय में बिखरी पर्चियां अलग ही तस्वीर बयां की। यहां पर बोर्ड के नकल रोकने का दावे हवाई नजर आए। बालीचौकी स्कूल के परीक्षा केंद्र के दो हॉल में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं। लेकिन, नकल का खेल जारी है। यहां पर सीसीटीवी लगे होने के बावजूद विद्यार्थी धड़ल्ले से नकल कर रहे हैं। इस पाठशाला में बोर्ड की परीक्षाओं के लिए दो हाल का चयन किया गया है। जिसमें से एक हाल में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से 2 कैमरे लगाए गए हैं और दूसरे हाल में स्कूल ने अपने स्तर पर कैमरा लगाया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस हाल में बोर्ड के कैमरा लगे है उस हाल में भी छात्र नकल कर रहे हैं।
विज्ञापन


शौच के बहाने पर्चियों को परीक्षा केंद्र में ले जा रहे विद्यार्थी
समय 11 बजे। स्थान बालीचौकी स्कूल परिसर। स्कूल में बोर्ड के परीक्षा केंद्र के दो हॉल में 10वीं की परीक्षा चल रही है। परीक्षा के दौरान स्कूल के शौचालय में पर्चियों के ढेर लगे हुए थे। यहां तक की परिसर में फटी हुई किताबों बिखरी हुई थी। स्कूल की चपरासी शौचालय से पर्चियों को हटाने में लगी हुई हैं। लेकिन, पर्चियां इतनी अधिक है कि कुछ ही देर बाद शौचालय में पर्चियों के ढेर लग जाते हैं। शौच के बहाने छात्र शौचालय में आकर पर्चियां टटोल रहे हैं। यह पर्चियां परीक्षा केंद्र के अंदर भी जा रही है। इससे लाजिमी है कि जब पर्चियां परीक्षा केंद्र के अंदर जा रही हैं तो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बावजूद छात्र धड़ल्ले से नकल कर रहे हैं।

मामले की जाएगी जांच : उपनिदेशक
इंस्पेक्शन कैडर मंडी के उपनिदेशक मोहन लाल ने कहा कि बुधवार को दसवीं की परीक्षा के दौरान विभिन्न स्कूलों में टीम ने दबिश दी है। लेकिन, नकल का एक भी मामला पकड़ा नहीं गया है। बालीचौकी मामले में उन्होंने कहा कि इस स्कूल में नकल की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो स्कूल में जाकर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें