फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल भी इंदिरा मार्केट की छत पर सजेगा सरस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस वर्ष भी सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। सरस मेला शहर की इंदिरा मार्केट में सजेगा। इस मेले में देश के 20 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों की कृतियों को बेहतर मुकाम दिलाने एवं उनके हस्तशिल्प नमूनों के विपणन के लिए डीआरडीए ने इन राज्यों के 100 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सरस मेले के लिए निमंत्रण भेजा है। इससे प्रदेशवासियों को देशभर के कोन-कोने में तैयार हुए उत्पाद खरीदने और स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। सरकार की ओर से हथकरघा और हस्तशिल्प कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सरस मेले में निशुल्क प्लाट आवंटित किए जाते हैं। यहां पर स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेचते हैं। सरस मेला शिवरात्रि महोत्सव के साथ ही 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इन राज्यों के उत्पादों की होगी ब्रिकी
सरस मेले के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, नगालैंड, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूह बुलाए गए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो स्वयं सहायता समूह सरस मेले में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री करेंगे। इसके लिए डीआरडीए की ओर से 100 से अधिक स्टॉल बनाए जाएंगे।
20 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को निमंत्रण : प्रदीप
डीआरडीए परियोजना अधिकारी मंडी प्रदीप कुमार ने कहा कि सरस मेले के लिए 20 राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को निमंत्रण दिया गया है। हिमाचल के सभी जिलों से दो-दो स्वयं सहायता समूह बुलाए गए हैं। सरस मेले के लिए स्टॉल जल्द ही तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें